Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: Lok Sabha Elections 2024 के लिए कांग्रेस की दूसरी Candidate List जारी हो जाने के बाद Uttarakhand की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस ने टिहरी सीट से जोत सिंह गुनसोला, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार और नैनीताल में पेंच अभी फंसा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाया गया, हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह तक उनके चुनाव न लड़ने की ख़बरें थीं।
प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट तो थी, लेकिन कोई भी बड़ा नेता इस पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। हर कोई कांग्रेस हाईकमान के आदेश की बात कर रहा था। लेकिन अब कांग्रेस की दूसरी सूची जारी हो जाने के बाद उत्तराखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस ने टिहरी सीट से जोत सिंह गुनसोला, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार और नैनीताल के नाम अगली लिस्ट में आने की उम्मीद है।