उत्तराखंड में दस IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें से कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
IAS PCS Officer's Transfer: Transfer of ten IAS and PCS officers in Uttarakhand  government issued orders
Image: Transfer of ten IAS and PCS officers in Uttarakhand government issued orders

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार देर रात शासन ने चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए।

IAS PCS Officer's Transfer In Uttarakhand

देर रात इसके आदेश जारी किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें से कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है, उनमें दीपेंद्र कुमार चौधरी भी शामिल हैं, उन्हें सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिचंद सेमवाल से सचिव मानवाधिकार आयोग का प्रभार हटा लिया गया है। वह सचिव धर्मस्य एवं संस्कृति, पंचायती राज बने रहेंगे। इसी तरह आशीष भटगांई को निदेशक समाज कल्याण के साथ निदेशक प्रशासन, पंतनगर कृषि विवि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अतर सिंह के पास से अपर सचिव गृह विभाग का प्रभार हटा लिया गया है, उनके पास आवास विभाग रहेगा। मो. नासिर से अन्य विभाग लेकर संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल का प्रभार दिया गया है। ऊधमसिंहनगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नादेही ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार को नगर आयुक्त रुड़की का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ऊधमसिंहनगर के डिप्टी कलेक्टर व भूमि अधिग्रहण के सक्षम प्राधिकारी कौस्तुभ मिश्र से सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।