उत्तराखंड: रिश्तेदार के घर जा रहे तीन लोगों पर झपटा भालुओं का झुंड, मुश्किल से बची जान

चमोली के अलावा पौड़ी में भी भालू के हमले की घटना सामने आई है। यहां भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर हमला कर दिया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Bear attack Pauri chamoli : group of bears pounced on three people who were going to a relative s house
Image: group of bears pounced on three people who were going to a relative s house

चमोली: उत्तराखंड में गुलदार-हाथी पहले ही आतंक का सबब बने हुए थे और अब भालुओं के हमले भी बढ़ने लगे हैं।

Bear Attack In Chamoli And Pauri

मामला चमोली का है, जहां भालुओं के झुंड ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पौड़ी में भी एक महिला के भालू के हमले में घायल होने की सूचना है। घटना नंदानगर के लाखी गांव की है। यहां अपने रिश्तेदार के घर जा रहे तीन लोगों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि नंदानगर के लाखी गांव में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। वन विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की। चमोली के अलावा पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में भी भालू के हमले की घटना सामने आई है। यहां टाटरी गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला काफी देर तक भालू से जूझती रही और उस पर दरांती से वार करती रही। इस तरह महिला की जान बड़ी मुश्किल से बच सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।