उत्तराखंड: चार जिलों के पुलिस कप्तान बदले, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे को दून भेजा

आईपीएस सर्वेश पंवार को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सर्वेश पंवार अभी तक एसपी ट्रैफिक, देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
IPS officers transfer : Transfer of several ips officers in uttarakhand police department
Image: Transfer of several ips officers in uttarakhand police department

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद अब चार पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है।

IPS officers transfer In Uttarakhand

पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। इसके साथ ही देहरादून के यातायात एसपी को महत्वपूर्ण जिले का कप्तान बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का ट्रांसफर देहरादून में हुआ है। श्वेता चौबे को देहरादून पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। श्वेता चौबे की जगह लोकेश्वर सिंह को पौड़ी जिले का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। लोकेश्वर सिंह अभी तक पिथौरागढ़ जिले के एसपी थे। इसी तरह चमोली की एसपी रेखा यादव का भी ट्रांसफर हो गया है।

रेखा यादव को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वो लोकेश्वर सिंह की जगह पिथौरागढ़ जिले की पुलिस कप्तान होंगी। रेखा यादव की जगह सर्वेश पंवार को चमोली का पुलिस अधीक्षक यानी एसपी बनाया गया है। सर्वेश पंवार अभी तक एसपी ट्रैफिक देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसी संभावना है कि उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक-दो दिन में और भी तबादलों की लिस्ट आ सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तिथि का ऐलान होते ही प्रदेश में आचार संहिता लग जाएगी। उससे पहले राज्य सरकार अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम कर लेना चाहती है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस महकमे में चार बड़े तबादले और पोस्टिंग हुई हैं।

  • आईपीएस अधिकारी तबादले

    IPS Officers Transfer
    Pic: 1/ 1
    Image: IPS Officers Transfer

    चार पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है।