देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है, 26 मार्च 2024 से सोमवार को छोड़कर वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर हर दिन चलेगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: vande bharat dehradun to lucknow time table
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को वर्चुअल माध्यम से देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, अब देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है।
Vande Bharat Dehradun to Lucknow Time Table
अब मुरादाबाद मंडल द्वारा वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी तय कर दी गई है। समय सारणी के अनुसार देहरादून से लखनऊ के बीच की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होली के ठीक बाद 26 मार्च 2024 से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 06 दिन संचालित रहेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 26 मार्च को सुबह 5:15 बजे लखनऊ से चलना शुरू करेगी और दोपहर 1.15 बजे देहरादून पहुंचेगी। उसके बाद 26 को ही दोपहर 2.25 बजे देहरादून स्टेशन से चलना शुरू करेगी और रात को 10.40 बजे लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
देहरादून से लखनऊ के लिए शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तराखंड को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे पहले भी राज्य को एक वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी है।
चार स्टेशनों पर रुकेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच की 590 किलोमीटर की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी। इस बीच चार स्टेशनों पर रुकेगी - हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और आलमनगर, और तब लखनऊ पहुंचेगी।
सोमवार को छोड़, हर दिन चलेगी
वंदे भारत के संचालन को लेकर मुरादाबाद मंडल से नोटिफिकेशन आ चुका है। वंदे भारत ट्रेन 26 मार्च के बाद से (सोमवार को छोड़कर) हर दिन, लखनऊ से सुबह 5.15 बजे चलेगी और दोपहर 1.15 बजे देहरादून पहुंचेगी। फिर उसी दिन दोपहर 2.25 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से चलेगी और रात को 10.40 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सोमवार को छोड़कर बाकी 06 दिन संचालित रहेगी। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के कारण देहरादून से बाहर जाने वाले यात्रियों के साथ ही उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल जिलों के यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिलने वाली है। आगे देखिये किराया...
-
Dehradun to Lucknow Vande Bharat Exp Fare
Image: Dehradun to Lucknow Vande Bharat Exp Fare
देहरादून से लखनऊ एक तरफ का किराया चेयर कार का 1480 रुपये है, जबकि एग्जीक्यूटिव class में इसका किराया 2715 है.