Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है। कल दो बड़े नेताओं और पूर्व विधायकों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
अभी एक दिन भी नहीं हुआ कि एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुंसाई रावत ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि "मैं आज दिनांक 16-03-2024 को व्यग्तिगत कारणों के चलते अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं"। इससे पहले कल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पूर्व विधायक माल चंद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजयपाल सजवाण ने अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बात को अभी 2 घंटे भी नहीं हुए थे कि पुरोला सीट से पूर्व विधायक और वर्तमान कांग्रेस नेता, माल चंद्र के पार्टी छोड़ने की ख़बर आ गई। बताया जा रहा है कि विजयपाल सजवाण और माल चंद जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष खंडूड़ी व अन्य कई नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल रावत ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।