Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पिछले 10 दिन में कई बड़े नेता उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें मनीष खंडूड़ी, राजेंद्र भंडारी, विजयपाल सजवाण, अनुकृति गुसाईं, लक्ष्मी राणा, शैलेंद्र रावत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और विधायक भी शामिल हैं। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से फिर एक बार कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है
एक साथ तीन बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने केसर सिंह नेगी ने भी कांग्रेस का टाटा बाय बाय कह दिया है। उनके साथ पौड़ी गढ़वाल ब्लॉक प्रमुख दीपक और पौड़ी के बड़े कांग्रेस नेता नवल किशोर ने भी पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस के जिला प्रभारी विनोद नेगी ने बताया कि ये तीनों नेता कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे थे, इसके साथ ही ये तीनों नेता मनीष खंडूड़ी के भी ख़ास बताये जा रहे हैं। तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये त्यागपत्र दिया है, जिसके बाद कांग्रेस ने इन्हें 6 साल के निष्कासित करने के लिये कार्यवाही शुरू कर दी है। कांग्रेस के जिला प्रभारी विनोद नेगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा को पत्र भेजकर केसर सिंह नेगी, नवल किशोर और ब्लाक प्रमुख दीपक को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने का आग्रह किया है।