Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: हरिद्वार : यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 में आवेदन करने से चूक गए हैं तो ये है आखिरी मौका, अब आप 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर -पुरुष (पीएसी/आईआरबी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आवेदन करने से रह गए हों उनके लिए आयोग दोबारा मौका दे रहा है। आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 22 मार्च (रात 11:59 बजे) 2024 रखी गई है। पूर्व में एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 31 जनवरी से 20 फरवरी 2024 तक थी।