चैकिंग के लिए उत्तराखंड पुलिस ने रोका तो कैंटर में भरा मिला डोडा अफीम के 20 कट्टे, SSP उधमसिंहनगर डॉ. मंजुनाथ TC ने पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषणा की है..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Drugs worth crores recovered hidden in junk
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' बनाने का अभियान शुरू किया है। सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग शिक्षण संस्थान व नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जोड़ने का आदेश जारी किया है। नशा मुक्ति अभियान के चलते उत्तराखंड पुलिस नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ अभियान चला रही है।
Drugs worth crores recovered hidden in junk
ऊधम सिंह नगर पुलिस और STF ने गाड़ियों की चैकिंग के दौरान 300 किलो डोडा और 05 किलो 322 ग्राम अफीम की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा और अफीम की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, ऊधम सिंह नगर पुलभट्टा थानाध्यक्ष और उनकी टीम बरेली रोड नेशनल ढाबा पुलभट्टा थाना के क्षेत्र में गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। पुलिस ने रोड में आते हुए एक कैंटर को चैकिंग के लिए रोका। कैंटर चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा तो भागने लगा। लेकिन पुलिस ने कैंटर चालक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो वे हक्के-बक्के रह गए।
कैंटर के अंदर डोडा और अफीम से भरे 20 कट्टे रखे हुए थे। पुलभट्टा थाना पुलिस ने कैंटर चालक को गिफ्तार कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कैंटर चालक बलाका सिंह निवासी डलपुरा गदरपुर थाना क्षेत्र जिला ऊधम सिंह नगर के साथ लवजीत सिंह निवासी गोलू टांडा स्वार थाना क्षेत्र जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
SSP डॉ. मंजुनाथ TC ने टीम को ईनाम की घोषणा की
SSP उधमसिंहनगर, डॉ. मंजुनाथ TC ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बलाका सिंह ने बताया कि बरामद किया गया कैंटर उसके साले नागेन्द्र सिंह का है। जो कि उत्तरप्रदेश (UP) के भगवन्त नगर स्वार रामपुर में रहता है। नागेन्द्र सिंह पहले भी अफीम तस्करी अपराध में पकड़ा जा चुका है। उत्तरप्रदेश बाजपुर थाने की पुलिस ने उसे जेल में बंद किया था।
कबाड़ में छुपा कर ले जाते थे नशा
आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर यह डोडा और अफीम से भरा कैंटर में कबाड़ आदि के बीच में छिपाकर रांची झारखंड से केलाखेडा बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में हम लोग इसी कैंटर से एक-एक खेप बेचने के लिए ला चुके हैं। मुख्य आरोपी बलाका सिंह और सह आरोपी लवजीत सिंह के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलभट्टा पुलिस इस मामले में नागेन्द्र सिंह की भूमिका की जांच कर रही है।