पिथौरागढ़ के बॉबी सीनियर भारतीय हॉकी टीम में ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए चयनित हो गए हैं... बॉबी धामी पेरिस ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल हैं
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Indian Hockey Team forward player Bobby Dhami
पिथौरागढ़: प्रदेश का गौरव बढ़ाने के बाद अब पिथौरागढ़ के बॉबी धामी देश की सीनियर हॉकी टीम से अपना पहला सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
Indian Hockey Team forward player Bobby Dhami
भारत का ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला 6 अप्रैल को पर्थ में खेला जाना है जिसमें बॉबी धामी भी चयनित हुए हैं। राज्य के होनहार युवाओं का प्रशंसनीय कार्य जारी है। कोई देश की बड़ी परीक्षाओं को टॉप कर रहा है तो कोई राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त। इनकी प्रतिभा और कौशल से सफलता के ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यी टीम की घोषणा
आज खेल के क्षेत्र से उपलब्धि की खबर ये है, कि भारत की राजधानी दिल्ली में हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यी टीम की घोषणा की है और भारत का ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला 6 अप्रैल को पर्थ में खेला जाएगा इस टीम में पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव के निवासी बॉबी सिंह धामी भी शामिल हैं, जिन्हें भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। बॉबी धामी इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान भी रह चुके हैं। ताजा खबर ये भी है कि बॉबी पेरिस ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों के कैंप में भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को हर्षित महसूस हो रहा है, बल्कि पिथौरागढ़ के खेल प्रेमियों में भी आनंद की लहर छाई है। आगे पढिए...
बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं कत्यानी गांव के बॉबी धामी
पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव में रहने वाले बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं। सामान्य परिवार के बॉबी सिंह धामी का अपनी मेहनत के दम पर पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पेरिस ओलंपिक के संभावित खिलाड़ी
बॉबी के कोच और वर्तमान में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बताया कि बॉबी को पेरिस ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में हॉकी खिलाड़ी पंकज रावत से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। जून 2017 से बॉबी साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत आ गए थे, जहां उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया और उनकी खामियों को सुधारा गया।