भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन वंदना कटारिया ने ने बताया कि स्टेडियम का बदले जाने का कोई सरकारी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है....
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: renaming hockey stadium turned out to be a rumour
हरिद्वार: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन वंदना कटारिया ने उनके नाम पर बने हॉकी स्टेडियम के बारे में फैल रही गलतफहमियों पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का बदले जाने का कोई सरकारी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।
renaming hockey stadium turned out to be a rumour
पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय महिला हॉकी की पूर्व कैप्टन वंदना कटारिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कुछ लोगों ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले जाने की अपवाह फैलाई थी। जिसके चलते वे 30 मई को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली थीं, जहां यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
योगस्थली खेल परिसर
उन्होंने बताया कि स्टेडियम का बदले जाने का कोई सरकारी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा है। हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरण ताल और अन्य सभी खेल सुविधाओं को मिलाकर 'योगस्थली खेल परिसर' का नाम दिया गया है। सरकार ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले का कोई फैसला नहीं लिया है।
अपवाह फैलाकर बेवजह की राजनीति न करें
पूर्व कैप्टन वंदना कटारिया ने आगे बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कारण उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रिय खेलों का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने वंदना कटारिया स्टेडियम के नाम बदले जाने की अपवाह फैलाकर बेवजह की राजनीति न करने को कहा है। गौरतलब है कि हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया लंबे समय तक भारतीय हॉकी टीम की सदस्य रही हैं। उन्होंने कई खिताब जीतने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने उसके सम्मान में उसके पैतृक गांव में एक खेल परिसर का नाम उसके नाम पर वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रखा था।