Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बीते महीने 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया टूर में पहली बार बॉबी धामी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल होकर वे एंटवर्प, बेल्जियम और लंदन, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में हिस्सा लेगी।
उत्तराखंड के युवा हॉकी खिलाड़ी बॉबी धामी का चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में किया गया है, जो बेल्जियम में 22 मई से शुरू होने वाली एफआईएच लीग में प्रतिभाग करेगी। इसमें भारतीय टीम पांच देशों की टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की जो एंटवर्प, बेल्जियम और लंदन, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में हिस्सा लेगी।
बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में फॉरवर्ड प्लेयर में हुआ है। इससे पहले बॉबी धामी भारतीय जूनियर टीम के उप कप्तान रह चुके हैं। थी। बॉबी धामी पुत्र श्याम सिंह धामी पिथौरागढ़ के कात्यानी गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक की शिक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से प्राप्त की है। स्पोर्ट्स कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए बॉबी ने हॉकी की कई बारीकियां पंकज रावत से सीखीं हैं।