देहरादून: शुरू होने जा रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग, बॉलीवुड सितारे भी आएंगे नज़र

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (CAU) ने कहा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर किया जाएगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Premier League 2024: Uttarakhand Premier League to Start in June 2024
Image: Uttarakhand Premier League to Start in June 2024

देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने कहा जून के पहले सप्ताह में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

Uttarakhand Premier League 2024

उत्तराखंड के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दून में आईपीएल के जैसा महाकुंभ क्रिकेट का आयोजन शुरू होने जा रहा है। Cricket Association of Uttarakhand (CAU) द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में Uttarakhand Premier League (UPL) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि “उत्तराखंड प्रीमियर लीग” का पहला संस्करण जून 22 से 30, 2023 में राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में खेला गया था जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया था।

IPL की तर्ज पर इस तरह होगा खिलाडियों का चयन

इस वर्ष से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर हो रहा है। लीग के आयोजक फ्रेंचाइजी का चयन करेंगे। उसके बाद फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल करेंगे और लीग में सिर्फ उत्तराखंड के ही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए BCCI से भी अनुमति मिल गयी है। आगे पढ़िए..1

बीसीसीआइ से मिली अनुमति

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन सामान्य प्रक्रिया के साथ किया गया था। लेकिन इस वर्ष “उत्तराखंड प्रीमियर लीग” को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। बीसीसीआइ से इसकी अनुमति भी मिल गई है। जिसमें फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन करके टीमें बनाएंगी। विजेता व उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी अभी तय नहीं हुई हैं। कई बड़े ग्रुप एसोसिएशन के संपर्क में हैं।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारियां शुरू

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के आयोजन की तैयारियों की शुरू कर दी है। सीएयू ने इसके लिए एक अनुभवी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क के साथ समझौता किया है, इस कम्पनी को मैनेजमेंट में 17 वर्षों का अनुभव है।