रविवार को हुए फाइनल में ऊधमसिंह नगर इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को 40 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Udham Singh Nagar Indians Won The Title of UPL 2024
देहरादून: UPL फाइनल मैच में उधमसिंह नगर के युवराज चौधरी और अखिल रावत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यूएसएन इंडियंस को उत्तराखंड प्रीमियर लीग का विजेता बना दिया।
Udham Singh Nagar Indians Won The Title of UPL 2024
UPL 2024 के खिताबी मुकाबले से पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पांडवाज ग्रुप ने दर्शकों को जोश से भर दिया। नेगी दा ने अपनी जादुई आवाज में कई बेहतरीन गीत गाए, जिसके बाद पांडवाज ग्रुप ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां UNS इंडियन ने जीत दर्ज की। उधम सिंह नगर के युवराज चौधरी ने 103 रन बनाकर और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल का खिताब जीता।
मुख्यमंत्री ने दी ट्रॉफी और पुरस्कार राशि
यूएसएन इंडियंस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। टीम ने सभी सीजन पुरस्कार भी जीते। युवराज चौधरी को प्लेयर ऑफ द फाइनल का खिताब मिला, साथ ही उन्होंने पांच मैचों में 322 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल की जिससे उन्हें 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा उन्हें जय हिंद ऑटो टेक इंडस्ट्रीज द्वारा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब और 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रशांत चौहान ने पर्पल कैप और 20,000 रुपये के साथ बॉलर ऑफ द लीग का खिताब जीता।