ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में कुछ बाइक सवारों ने 19 मार्च को सुबह सवेरे तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: robber caught in a police encounter in Dehradun
देहरादून: कुछ बाइक सवारों ने 19 मार्च को सुबह सवेरे बन्दूक की नोक पर ज्वेलर्स से लूटपाट की। पुलिस को लूटपाट की सूचना मिलते ही ऋषिकेश हाइवे पर हाई अलर्ट चैकिंग का अभियान चलाया गया था। पूरे शहर में भी हाई अलर्ट चैकिंग करवाई गई थी। ऋषिकेश में हुई लूटपाट की वारदात के बाद SOG अपनी टीम के साथ अपराधियों को लगातार ट्रैक कर रहे थे।
Robber caught in police encounter in Dehradun
चैकिंग के दौरान एक बाइक संदिग्ध पाई गई थी, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब बाइक को रोका तो वो पीछे मुड़ कर भागा, तो पुलिस टीम से उसे ललकारा, जिसपर कुख्यात बदमाश मनोज सिरोही ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इसके जवाब में पुलिस ने भी अपराधी पर फायरिंग की, इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे अपराधी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही पुलिस ने मौके पर अपराधी को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जाँच करने पर अपराधी की पहचान मनोज सिरोही के नाम पर हुई।
बदमाश मनोज सिरोही मेरठ के पथोली सरधना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अपराधी मनोज सिरोही 19 मार्च को ऋषिकेश के ज्वैलर्स दुकान लूट की घटना में शामिल था। पुलिस के मुखबिर के आधार पर रिसर्च टीम मेरठ पहुंची थी। मेरठ पुलिस से जानकारी मिली कि जिन दो अभियुक्तों के नाम आए थे उनके खिलाफ धारा 307 और लगातार लूटपाठ के कई मामले हैं। मेरठ पुलिस ने बताया कि ये अपराधी फिर से पुनः वारदात करने के लिए देहरादून, सहारनपुर या अन्य किसी क्षेत्र में जा सकते हैं।
मनोज सिरोही के खिलाफ कई थानों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं। अपराधी मनोज सिरोही को पुलिस ने इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल ले गई। मनोज की तलासी करते हुए उसके कब्जे से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। फ़िलहाल आगे की कार्य वही जारी है।