उत्तराखंड: संविदा और आउटसोर्सकर्मियों के लिए खुशखबरी, 1 मार्च से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

संविदा, आउटसोर्स और विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग श्रेणी के चालकों को 1 मार्च से प्रति किलोमीटर 3.21 रुपये का भत्ता मिलेगा, जो कि पहले 3.12 रुपये था।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dearness Allowance: Uttarakhand roadways to increase Contract Workers DA by 4 percent
Image: Uttarakhand roadways to increase Contract Workers DA by 4 percent

देहरादून: रोडवेज के संविदाकर्मी, आउटसोर्सकर्मी और विशेष श्रेणी के चालकों और परिचालकों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1 मार्च से प्रभावी होगा।

Uttarakhand roadways to increase Contract Workers DA by 4 percent

उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, राज्य सरकार ने इन्हें होली का तोहफा दे दिया है। प्रदेश में रोडवेज के संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के चालक और परिचालकों को महंगाई भत्ता मिलने जा रहा है।
इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन कर्मचारियों को 1 मार्च से 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस आदेश को निगम ने आचार संहिता के लागू होने से पहले 16 मार्च को जारी किया था। मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के महंगाई भत्ते को बढ़ाने के आदेश पर कार्रवाई शुरू हो गई है।आगे पढिए...

नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ही संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों की भी प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के तहत, निगम के नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 मार्च 2024 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया गया है।

प्रति किलोमीटर इतना बढ़ा महंगाई भत्ता

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन अनुसार 01 मार्च से संविदा, आउटसोर्स और विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग वाले चालकों को प्रति किलोमीटर 3.12 रुपये की बजाय 3.21 रुपये, परिचालकों को 2.64 रुपये की बजाय 2.71 रुपये, पर्वतीय मार्ग वाले चालकों को 3.65 रुपये की बजाय 3.75 रुपये और परिचालकों को 3.10 रुपये की बजाय 3.19 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।