Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप नैनीताल ने लोगों से रील बनाने और इनाम पाने की घोषणा की है। पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार और साथ में कई गिफ्ट दिए जाएंगे।
अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं तो इस बार आपके लिए है SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इनके द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में।
* स्वीप नैनीताल द्वारा रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम है ‘मतदाता जागरूकता और मतदान का आह्वान।’
* इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रील बनाना होगा और स्वीप नैनीताल के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर टैग करना होगा, अंतिम तिथि 26/03/2024 है। इसमें सबसे अच्छी तीन रील को ईनाम भी मिलेगा। आगे पढ़िए..
* प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रील्स को पहला, दूसरा, तीसरा पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिला समन्वयक श्री सुरेश अधिकारी ने बताया कि रील प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता के लिए एक प्रभावी माध्यम है और इससे यह संदेश घर-घर पहुंचेगा। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया जा सकता है और उन्हें सकारात्मक रूप से मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
REEL बनाकर यहाँ करें टैग:-
Facebook id - SVEEP NAINITAL
Instagram id - @SVEEPNAINITAL