Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: किच्छा में महिला के दोस्त ने घर पर अकेली आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बना दिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी आए तो भाग गया आरोपी। पाक्सो एक्ट के मुक़दमे में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तराखंड में उधमसिंग नगर जिले के किच्छा से एक कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर एक युवक ने आठ वर्ष की नाबालिक के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। ये इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना है। यहाँ पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 8 वर्षीय अबोध बालिका के साथ उसके युवक दोस्त रजत चौहान पुत्र ओमेंद्र चौहान निवासी शेरगढ़ थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट व आइपीसी की धारा 376 ए, बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कुरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह पैदल ही दरऊ के रास्ते पैदल शेरगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था।
महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था जिस कारण वह उसे आठ महीने पहले छोड़ चुकी है और अब अपनी मर्जी से शेरगढ़ बरेली निवासी युवक रजत चौहान के साथ रहती है। वह अड़ोस-पड़ोस में लोगों के घर झाड़ू-पोछे का काम करके अपना जीवन यापन करती है। युवक पर आरोप है कि महिला शनिवार को काम पर गई थी और बच्ची रजत के साथ हमेशा की तरह घर पर ही थी। लेकिन उस दिन आरोपी ने आठ वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पड़ोसियों ने जब बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे महिला के घर पर गए तब तक आरोपी फरार हो गया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।