Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के माजरी सहसपुर मदरसा दारुस सलाम के मदरसा मालिक कारू रूमान समेत दो शिक्षकों पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून क्षेत्र के माजरी सहसपुर मदरसा दारुअसलाम के मदरसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मदरसे के मालिक कारू रूमान, मदरसे के दो कारी यानि शिक्षकों पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में एक विधवा महिला के मदरसे के खिलाफ कई राज खोले हैं। विडियो में महिला खुद बता रही है कि मदरसे में विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म तब किया गया, जब उसने मदरसे में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म होते हुए देखे। आरोप है की मदरसे के मालिक कारू रूमान और दो शिक्षकों ने इस महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गयी तो आनन फानन में उसका गर्भपात भी करवाया गया। गर्भपात कराने के बाद एक अस्पताल की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है।
देहरादून के माजरी सहसपुर मदरसा दारुअसलाम के मालिक कारू रूमान और मदरसा के दो कारियों कारी अली व कारी बुरान पर आरोप है कि जब एक महिला ने उन्हें कई अन्य महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते देखा और आवाज ऊठाई तो विधवा को पहले डराया धमकाया गया बाद में उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। उसे गर्भवती कर दिया गया और फिर जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।
सोशल मीडिया में वायरल विडियो में महिला आरोप लगा रही है कि जनवरी 2024 में उसने मदरसे में दुष्कर्म होते देख प्रबंधक और दो कारीयों से इसकी शिकायत की। तो प्रबंधक ने चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता लगा कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसने विरोध किया तो विधवा महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। घबरा कर वो अपने घर लौट आई। अब उसके पेट में दर्द होने परजांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। अस्पताल समेत पूरे मदरसा गैंग ने पीड़ित महिला को चुप कराने की कोशिश की। सहसपुर में सबन्धित थाने में मामला दर्ज हो गया है।