Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: मिसेज इण्डिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन दीवालिशियस ग्रुप की ओर से आयोजित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स 2024 का आयोजन किया गया।
खुशियों की लहरें बिखेरते हुए उत्तराखंड में एक और ताजा फूल खिला है। इस बार का गौरव है काशीपुर की गीता जिन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा और शक्ति से भरपूर ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोबल 2024’ का खिताब अपने नाम किया। इस पुरस्कार से सिर्फ गीता का ही नाम नहीं बल्कि उनके परिवार, शहर और पूरे राज्य का नाम भी रोशन हुआ है। उनकी जीत से सभी को एक संदेश मिलता है कि अगर आपके सपने सच्चे हैं और आप लगातार मेहनत करते हैं तो कुछ भी संभव है।
मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन दिवालीशियस ग्रुप द्वारा 31 मार्च को जयपुर के होटल ग्रैंड उनियारा में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में काशीपुर की गीता सागर को ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024’ चुना गया। गीता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरबी लाल सागर की सुपुत्री हैं, वे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की सहायक मैनेजर के साथ सागर पब्लिक स्कूल की सचिव भी हैं।
दो वर्ष पहले 2022 में गीता सागर ने गुरुग्राम में आयोजित टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया शो में उत्तराखंड के लिए मिसेज गोल्ड का खिताब जीता था। जिससे पहले भी वे काशीपुर का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार और शहर का गर्व बढ़ाया बल्कि उत्तराखंड की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बने हैं।