उत्तराखंड: साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, लेकिन पति ने नशे में गला घोंटकर कर दी हत्या

आठ साल पहले अफसाना को सौरभ से प्यार हो गया था। उसने सौरभ के लिए अपने घर और धर्म दोनों को छोड़ दिया और साथ जीने-मरने की कसम खाई। लेकिन उसे क्या पता यह उसके जीवन का अंतिम फैसला होगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
: A Woman Dead Body Found in The Room in Haldwani
Image: A Woman Dead Body Found in The Room in Haldwani

हल्द्वानी: शहर में बंद कमरे में महिला का शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया।

A Woman Dead Body Found in The Room in Haldwani

यह घटना बुधवार 10 अप्रैल की है, जिसमें मृतक महिला की पहचान आस्था उर्फ अफसाना निवासी नीलांचल कालोनी के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी और नीलांचल कालोनी फेस 5 में पिछले तीन महीने से किराये के कमरे में रह रही थी। आस्था के साथ उसकी दो बेटियां भी रहती थी। पति शराब के नशे का आदि था जिस कारण उसने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया।

क्या था पूरा मामला ?

आस्था उर्फ़ अफसाना को 8 साल पहले सौरभ से प्यार हो गया था जिसके बाद उसने अपना घर-परिवार और धर्म बदलकर सौरभ से शादी कर ली। सब कुछ सही चला उन्होने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन सौरभ नशे का आदि हो गया जिस कारण अक्सर दोनों में झगड़ा, मारपीट होने लगा और जिन हाथों से उसने पत्नी की मांग में संदूर भरा था, उन्हीं हाथों को उसने खून से रंग लिया। हत्यारोपित सौरभ शिवाजी कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान की दूसरी मंजिल में रहता था।

दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

6 अप्रैल को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसपर मकान मालिक गंगाराम ने दोनों को फटकार लगाई। जिसके बाद सौरभ अपनी बड़ी बेटी को लेकर चला गया। 8 अप्रैल को वह रात के 12 बजे घर नशे की हालत में बेटी को लेकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा-मारपीट हुई। आशंका जताई जा रही है कि इसी बीच सौरभ ने उसका गला घोंट दिया होगा। इसके बाद उसी रात 4 बजे वो अपनी दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर चला गया था। बगल में किराए पर दो लड़के रहते हैं और नीचे गंगाराम लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला उन्हें लगा सब लोग रुद्रपुर चले गए हैं।

कमरे से दुर्गन्ध आने पर चला पता

महिला जब दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालिक को शक हो गया। उसने आस्था को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद वह आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे से दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में आस्था का शव पड़ा था जिस से बदबू आ रही थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही महिला के पाति की तलाश की जा रही है।