देहरादून में बदमाशों ने कानून का मजाक बना के रखा हुआ है, पॉश इलाके बसंत विहार में बदमाशों ने दहाड़े बंदूक की नोक पर एक एक्सपोर्टर से लूट कर दी। परिवार के साथ करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Kidnapping Filmy Scape in Broad Daylight Loot in Dehradun
देहरादून: देहरादून में बदमाशों ने कानून का मजाक बना के रखा हुआ है, पॉश इलाके बसंत विहार में बदमाशों ने दहाड़े बंदूक की नोक पर एक एक्सपोर्टर से लूट कर दी। परिवार के साथ करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा गया।
Kidnapping, Filmy Scape in Broad Daylight Loot in Dehradun
बदमाशों ने एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर से करीब आठ लाख रुपये नगदी और 20 तोला सोने की लूट की। वो तो लुटेरों को घर में SSP अजय सिंह की एक फोटो दिख गई, नहीं तो जान से मारने की धमकी लुटेरे लगातार दे रहे थे। लूटपाट करने के बाद पुलिस से बचने के लिए बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को, पड़ोसी की कार में, अपने साथ ले गए। बदमाशों ने जाते हुए एक हफ्ते में दो करोड़ रुपये और देने की धमकी दी है, कहा है कि वो दोबारा आएंगे।
ऐसे की फिल्मी अंदाज में लूट
पीड़ित विकास त्यागी ने देहरादून बसंतविहार थाने में मामले की शिकायत दर्ज की। विकास त्यागी ने पुलिस को बताया कि बसंत विहार में अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट कांप्लेक्स में वो परिवार के साथ रहते हैं। विकास त्यागी ने बिल्डिंग की छठी मंजिल पर फ्लैट किराये पर लिया है। विकास त्यागी दो साल से देहरादून में रहकर फल, सब्जियों का निर्यात करते हैं। शनिवार 13 अप्रैल को दोपहर विकास त्यागी अपनी पत्नी शालू, बेटे हार्दिक और तेजस के साथ घर पर थे। तभी करीब दोपहर 12.30 बजे उनके घर की डोरबैल बजी। उनके बेटे तेजस ने दरवाजा खोला तो बाहर से तीन युवक पिस्तौल दिखाते हुए अंदर घुस गए।
देहरादून में बेख़ौफ़ लुटेरे: बिना चेहरा छुपाये की लूट
इसके बाद बन्दूक की नोक पर घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। विकास ने बताया कि जो बदमाश घर में घुसे उनके चेहरे वो पहचानते हैं, लेकिन नाम पता नहीं है। उन्होंने बताया कि इन सब बीच में ही उनका भाई अभिषेक भी घर आ गया था। बदमाशों ने अभिषेक से भी 50 हजार रुपये की नगदी ली। अभिषेक ने भी लुटेरों को देखा है। इसके बाद लुटेरे विकास त्यागी के भाई और बेटे को पड़ोसी की कार में अपने साथ ले गए। यही नहीं बदमाशों ने जाते हुए एक हफ्ते में दो करोड़ रुपये और देने की धमकी दी है, मोहंड में उन्हें छोड़ते वक्त उनसे कहा गया कि लुटेरे फिर आएंगे।
मोहंड में 500 रूपये देकर ये कह गए
बदमाश मोहंड में पहुंचने के बाद कार से उतर गए। कार से उतरते वक्त बदमाशों ने हार्दिक के हाथ में 500 रुपये दिए और कहा कि तेल भरवा लेना। वहां से हार्दिक और अभिषेक कार के साथ वापस घर पहुंचे। तीन घंटे तक घर पर सदमे में पड़े रहने के बाद जब विकास का भाई और बेटा सही सलामत घर पहुंचे तब उसके बाद विकास ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पूर्व बिजनिस पार्टनर राजीव अग्रवाल से पुराना विवाद
उन्होंने कहा कि उनका, उनके पूर्व बिजनिस पार्टनर राजीव अग्रवाल से पुराना विवाद है। विकास त्यागी का आरोप है कि राजीव अग्रवाल ने बदमाशों को उनके घर आने के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी। विकास त्यागी ने बताया कि उनकी बदमाशों के साथ घर में हाथापाई भी हुई। हाथापाई में उनका हाथ कट गया।
पुलिस की तफ्तीश शुरू
रात करीब 10 बजे एसएसपी अजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे एक घंटा वो पीड़ित परिवार के साथ बैठे रहे। पुलिस ने कॉप्लेक्स के मुख्य गेट पर सिक्योरिटी रूम में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दिखे। बदमाशों के चेहरे फुटेज में साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की। पूछताछ में विकास के पड़ोसी डॉ. सुमंत बहुखंडी ने बताया कि इससे पहले भी इस कॉप्लेक्स में ऐसी घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 को उनकी बिल्डिंग में एक युवक घुस गया था। युवक उनके घर से सामान ले गया और साथ ही दूसरे घरों में भी चोरी की थी।