Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ में तैनात चिकित्सक डा0 गौरव काण्डपाल की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। आज, शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे निजी वाहन से डॉ0 कांडपाल हल्द्वानी आ रहे थे। कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से डा0 काण्डपाल की मृत्यु हो गई।
डा0 काण्डपाल की पत्नी डा0 प्रियंका काण्डपाल कालाढूगी सीएचसी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं तथा उनके दो बच्चे जो कक्षा 10 व कक्षा 5 में अध्यनरत हैं। रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कार के खाई में जा गिरने से चिकित्सक डॉ. गौरव कांडपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, खुद कार चला रहे डॉ. गौरव कांडपाल की उम्र 50 वर्ष थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से सीएचसी भवाली भेजा गया, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ (Chc Ramgarh) में कार्यरत डॉ. गौरव कांडपाल अपनी आईटेन कार से रामगढ़ से भवाली होते हुए हल्द्वानी जा रहे थे। इस बीच गागर के पास उनकी कार संख्या UK04 AJ 3301 असंतुलित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।