उत्तराखंड: गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगा डेंगू का आतंक, सुरक्षित रहें.. ऐसे करें बचाव

साल 2023 की स्थिति से सबक लेते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आप भी डेंगू के प्रकोप से सावधान रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dengue in Uttarakhand: Dengue season starts with increasing heat stay safe
Image: Dengue season starts with increasing heat stay safe

देहरादून: गर्मी के बढ़ते ही डेंगू और फ्लू जैसी बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। साल 2023 में उत्तराखंड में डेंगू ने जमकर आतंक रहा। राजधानी देहरादून में भी डेंगू के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। पिछले साल डेंगू से देहरादून में 11 लोगों की जान गई। मई महीने से लेकर दिसंबर तक राजधानी में डेंगू का कहर बरक़रार रहा।

Dengue season starts with increasing heat stay safe

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने देहरादून के उन क्षेत्रों में डेंगू के प्रकोप से बचने तैयारी शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में डेंगू का सबसे अधिक खतरा रहता है। राजधानी देहरादून के डेंगू प्रकोप वाले हॉटस्पॉट की पहचान कर उन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू से बचाव की तैयारियां

साल 2023 की स्थिति से सबक लेते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दून अस्पताल डेंगू के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए अस्पताल में पहले से ही अलग वार्ड की भी व्यवस्था की गई है। जिससे कि भविष्य में किसी भी डेंगू मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डेंगू मलेरिया से बचने के विशेष उपाय

1. घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों या टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
2. कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
3. पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
4. इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।
5. बुखार आने पर तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लें।