गैरसैण में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Former Army Man Commits Brutal Murder Wife of His Younger Brother
चमोली: जादू-टोने के शक में एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के समय घर पर महिला और उसकी बेटी मौजूद थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए जेल भेज दिया है।
Former Army Man Commits Brutal Murder of His Younger Brother's Wife
जनपद चमोली मेहलचौरी के हरसारी गाँव से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जहाँ पर सेना के पूर्व कैप्टन विनोद सिंह ने अपने छोटे भाई सेवानिवृत्त मोहन सिंह की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पारिवारिक विवाद के चलते हुई घटना
कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि शनिवार देर रात मोहन सिंह की पत्नी राधा और बेटी दोनों घर पर थे। तभी अचानक विनोद सिंह कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। विनोद को राधा पर शक था कि वो उसपर और उसके परिवार पर जादू-टोना करवा रही है। इसी बात पर देर तक तक दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।
बेरहमी से चेहरे पर किए कई वार
थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी विनोद सिंह का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विनोद का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ और उसने राधा पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला कर दिया। विनोद ने चेहरे, सिर और बाजू पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। मां पर हमला होते देख कर बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसे सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए और उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए राधा खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
पति सेना से सेवानिवृत्त और बेटा अग्निवीर
गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह महरा ने बताया कि राधा के पति मोहन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और अभी किसी अन्य जगह नौकरी कर रहे हैं जबकि बेटा सेना में अग्निवीर है। आरोपी पूर्व सैनिक विनोद सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।