देहरादून में अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई है यहाँ पर पति ने एक नवविवाहित गर्भवती पत्नी का गाला घोंटकर हत्या कर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Husband Killed His Pregnant Wife in Dehradun
देहरादून: कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की रहने वाली प्रतिभा शर्मा की शादी फ़रवरी में मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा उर्फ दीपू हुई थी। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को दहेज़ को लेकर परेशान करता रहता था। रविवार रात किसी बात को झगड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी का गाला दबाकर हत्या कर दी।
Husband Killed His Pregnant Wife in Dehradun
राजधानी देहरादून से एक अचंभित करने वाली खबर आ रही है। यहाँ पर एक पति ने दहेज़ के मामले में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा शर्मा की शादी 12 फ़रवरी 2024 को प्रेम नगर थाना क्षेत्र मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा से हुई थी।
हत्या के बाद शव को हॉस्पिटल ले गया
दीपक एक सिक्योरिटी गॉर्डकी नौकरी करता है उस पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह शादी के बाद से ही दहेज़ के लिए उसे परेशान करता रहता था। रविवार दो दोनों बीच झगड़ा होने पर दीपक ने प्रतिभा का गाला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे लेकर हॉस्पिटल भी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो माह की गर्भवती थी
डॉक्टरों ने बताया कि प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला के पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।