Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: शव 20 दिन पुराना बताया जा रहा है जो बेहद सड़ी-गली अवस्था में है, पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
जनपद नैनीताल से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है, यहाँ हल्द्वानी-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के सड़ने-गलने की वजह से वह पहचान में भी नहीं आ रहा। ज्योलीकोट चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गए लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के निर्देशानुसार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस की टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी की दूरी पर जंगल में सड़ी-गली अवस्था में एक शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का पूरा चेहरा गला हुआ है। जिस कारण शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने बताया की शव की अनुमानित उम्र 35- 40 हो सकती है और मृत्यु लगभग 15 से 20 दिन पहले या इससे भी पहले हो सकती है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु नैनीताल ले जाया जा रहा है। शव काफी पुराना हो चुका है इसलिए पता नहीं लग पा रहा है कि ये कोई आत्महत्या है या हत्या।