Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल रोड स्थित एक पॉश कालौनी में किच्छा के एक व्यापारी नेता को उसकी पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद भारी हंगामे के बीच मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार 23 अप्रैल को एक तरफ जहाँ पूरा देश हनुमान जन्मोत्सव मना रहा था। वहीं किच्छा का एक व्यापारी नेता रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में कालौनी के फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाने में व्यस्त था लेकिन इसकी भनक व्यापारी नेता की पत्नी को लग गई। सूचना मिलते ही जब पत्नी मौके पर पहुंची तो व्यापारी नेता के पैरों तले जमीन खिसक गई और पति की काली करतूत देख पत्नी का पारा चढ़ गया।
पति को रंगरलियां मनाता देख पत्नी ने उसकी और प्रेमिका की जमकर खबर लेते हुए धुनाई कर दी, जिससे वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कॉलोनी में हंगामे की सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस तीनों को चौकी ले गई। उन्होंने बताया कि इन दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला किच्छा में भी चल रहा जिसके बाद दोनों को किच्छा भेज दिया गया।