Uttarakhand: घर के बाहर खेल रही 11 साल की बच्ची को उठा ले गया शाहरुख, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

धर्मनगर हरिद्वार से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ दो युवकों ने मिलकर एक हैवानियत को अंजाम दिया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Girl Safety in Uttarakhand: 11 Year Old Girl Playing Outside The House Was Raped by 2 Youth
Image: 11 Year Old Girl Playing Outside The House Was Raped by 2 Youth

हरिद्वार: कलियर क्षेत्र में घर के बाहर अकेले खेल रही 11 वर्षीय मासूम को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ घर के पास ही जंगल में ले गए और फिर मासूम के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।

11 Year Old Girl Playing Outside Home Raped by Shahrukh and Kurban

मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में हैवानियत की नई घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कलियर क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देख दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए। दोनों पर आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसका साथी कुर्बान वहां पर लोगों की निगरानी कर रहा था।

धमकी देकर फरार हो गए दुष्कर्मी

दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी बच्ची को किसी को ये बात न बताने की धमकी होकर वहां से फरार हो गए। परिजनों को जब बच्ची नज़र नहीं आई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन वो नहीं मिली। कुछ समय बीतने के बाद उन्हें बच्ची जंगल की तरफ से आती हुई दिखी। फिर परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने सब सच बता दिया और दुष्कर्म की बात सुनते ही उनके होश उड़ गए।

दोनों पर मुकदमा दर्ज

इसके बाद पीड़ित के परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले में तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया और कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।