सुबह-सुबह हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया। अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे हैं बनमीत नरूला।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: ED Raids Drug Dealer Banmeet Narula House In Haldwani
हल्द्वानी: पुलिस के साथ गई देहरादून से ईडी टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची और अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले।
ED Raids Drug Dealer Banmeet Narula House In Haldwani
बनमीत नरूला को कुछ दिनों पहले वाशिंगटन डीसी में डार्क वेब के माध्यम से दवाओं का काला बाजारी का गुनाह कबूल करते हुए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में छानबीन करते हुए शुक्रवार की सुबह 6 बजे देहरादून ईडी की टीम ने बनमीत के तिकोनिया स्थित घर पर छापेमारी की। सुबह-सुबह ईडी की एकाएक गाड़ियां देखा स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया।
पिता ने कुछ भी बताने से किया इंकार
छापेमारी के दौरान उनके घर में उनके पिता सुरजीत नरूला और परिवार के लोग मौजूद थे। छापेमारी के बाद से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है, गेट पर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा है। ईडी की टीम ने अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले, फिलहाल ईडी की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम मामले से जुड़े अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। जब बनमीत के पिता सुरजीत नरूला से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
कुमाऊँ में ईडी की सबसे बड़ी छापेमारी
बताया जा रहा है कि बनमीत सिंह को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया और 2023 में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। कुमाऊं के नैनीताल जिले में ईडी की यह पहली बड़ी कार्यवाही है। जानकारी के लिए बता दें कि जिस घर मे ईडी ने छापेमारी की है वह पूर्व मिसेज इंडिया डॉक्टर अमरप्रीत सिंह का भी घर है।