Uttarakhand Board Result 2024: ये हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-3 छात्र-छात्राएं

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं। इस बार हाईस्कूल में 89.14% और इंटर में 82.63% बच्चे हुए पास हुए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
UK Board 10th and 12th Result: UK Board 10th and 12th Result 2024 Top Three Students List
Image: UK Board 10th and 12th Result 2024 Top Three Students List

रामनगर: इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी उपस्थित थे। कुल मिलाकर दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल घोषित किया गया।

UK Board 10th & 12th Result 2024 Top Three Students List

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतज़ार अब समाप्त हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया है। छात्र अपना परिणाम uresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त ubse.uk.gov.in पर भी परिणाम उपलब्ध हैं।

हाईस्कूल के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

1. जेबीएस राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लाकर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
2. रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने 500 में से 498 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
3. वी.एम.आई.सी श्रीकोट गंगानाली (पौड़ी गढ़वाल) के आयुष ने 500 में से 495 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया

इंटरमीडिएट के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

1. विवेकानंद राजकीय इंटर कॉलेज रानीधारा (हल्द्वानी) के पीयूष खोलिया और एच.जी.एस.एस.वी.एम.आई.सी कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
2. दूसरे स्थान पर ए.पी.आई.सी जवाहर नगर (रुद्रप्रयाग) के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
3. एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास (ऋषिकेश) के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने 500 में से 480 अंक लाकर तीसरा स्थान पाया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड: 500 में से 500 नंबर, 10th में गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने किया टॉप