Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।
आज 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें इंटरमीडिएट में पहली रैंक पर पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने हांसिल की है इन दोनों के 97.60 प्रतिशत लाकर 12वीं में टॉप किया है। दोनों ही टॉपर्स ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं।कंचन जोशी हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और ये हल्द्वानी रहते हैं। कंचन जोशी के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनकी इस उपलब्धि से घर में ख़ुशी का माहौल है, परिजन और उनके अध्यापक उन्हें बधाई दे रहे हैं। 12वीं में टॉप करने के बाद उनके पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत मेहनती है और उसने बड़ी सफलता को हांसिल करके हमारा नाम रोशन कर दिया है। वहीं कंचन ने कहा कि वो इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देंगी। उन्होंने आगे बताया कि इन सबके सहयोग से ही आज उन्हें सफलता प्राप्त हुई है।
कंचन जोशी का कहना है कि वो आगे चलकर भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि कंचन ने कड़ी मेहनत करके बोर्ड में टॉप किया है और वोन दिन-रात एक करके सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती थी। स्कूल के प्राचार्य के एस बिष्ट ने कहा कि कंचन की कठिन मेहनत और पढाई के प्रति समर्पण से वो टॉप कर पाई है और आगे भविष्य के लिए भी हम पूरे स्कूल की और से बधाई और शुभकामनायें देते हैं।