उत्तराखंड: वन तस्करों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, वनकर्मी  गंभीर रूप से घायल

पीपलपड़ाव रेंज में तस्करों ने वन गश्ती दल पर दिनदहाड़े फायर झोंक दिया। इस दौरान पाटल से हुए हमले में एक वन कर्मी घायल हो गया। तस्कर फायरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Forest Department : 15 Forest Smugglers Opened Fire On Forest Workers
Image: 15 Forest Smugglers Opened Fire On Forest Workers

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर: गस्ती के दौरान वनकर्मियों ने अवैध रूप से सागौन व खैर की लकड़ी ले जाते हुए 15 तश्करों को देखा जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने वन कर्मियों पर फायर झोंक दी, हमले में एक वनकर्मी की अंगुली भी कट गई।

15 Forest Smugglers Opened Fire On Forest Workers One Injured

उत्तराखंड के जंगल अब सुरक्षित नहीं रहे यहाँ वन तश्कर लगातार बेखौफ होकर कीमती पेड़ों की तश्करी करके वन सम्पदा को भारी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वन दरोगा योगेश चोपड़ा, वन रक्षक हरेन्द्र कुमार टीम के साथ पीपलपड़ाव रेंज के पड़किया की पश्चिमी बीट के प्लॉट सं 89 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें आठ सागौन और खैर से लदी बाइकों पर सवार करीब 15 लोग टीम को सामने से आते दिखाई दिए। इन्हें रोकने के दौरान लकड़ी तस्कर सोनू ने पाटल से गश्ती दल पर हमला कर दिया। जिसमें रोपण रक्षक जाने अली घायल हो गया।

फायर से बाल-बाल बच्चे वनकर्मी

घायल वनकर्मी का सीएचसी गदरपुर में प्राथमिक इलाज करवाया गया। आरोप है कि तस्करी में शामिल कुलदीप सिंह ने टीम पर दो राउंड फायर किया। इस हमले में वन आरक्षी विरेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। उसी समय तस्कर मौके पर लकड़ी छोड़कर साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गए। वन कर्मी राजेंद्र सिंह की ओर से कुलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, जयपाल, जसविंदर सिंह पुत्र जग्गा सिंह, अन्नी, कुलवंत समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी और रेंजर रूप नारायण गौतम पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।