उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Former Minister Kailash Gahtori Passes Away
चम्पावत: कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव जीते थे, इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।
Former Minister Kailash Gahtori Passes Away
सीएम पुष्कर सिंह और उनके साथी भाजपा नेताओं ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गहतोड़ी लंबे समय से बीमार थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।
सीएम धामी जी के लिए छोड़ी थी सीट
भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में चंपावत से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे और पार्टी द्वारा खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर चंपावत से कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए सीट छोड़ी थी। फिर मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से उपचुनाव लड़ा था और कैलाश गहतोड़ी को उनके सीट छोड़ने का इनाम भी सरकार की तरफ से मिला था। उन्हें वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई थी। वे बेहद मृदुल भाषी और सुलझे हुए नेता व पार्टी में बहुत अच्छी छवि रखने वाले नेता थे।
सीएम धामी ने जताया शोक
उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। उनका जाना संगठन और प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मैं इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया, एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है व आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।