Uttarakhand: बिनसर महादेव मंदिर से लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

बिनसर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो युवक रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक को टोटाम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Road Accident in Nainital: Road Accident Student Dies Another Injured In Road Accident
Image: Road Accident Student Dies Another Injured In Road Accident

नैनीताल: इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल युवक का बरेली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Road Accident Student Dies Another Injured In Road Accident

बीते दिन बिनसर महादेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे दो युवकों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के गांव जस्सागांजा निवासी अभिनव उम्र 19 वर्ष पुत्र अशोक कुमार अपने गांव के दोस्त सचिन उम्र 18 वर्ष पुत्र अशोक चंद्र के साथ बाइक से भतरौंजखान के पास बिनसर महादेव मंदिर दर्शन करने गया था। बृहस्पतिवार शाम दर्शन करके दोनों बाइक से लौट रहे थे, इस बीच टोटाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घंटों तक पड़े रहे दोनों युवक

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद दोनों घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे। इसी बीच एक कार चालक दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया और दोनों के परिजनों को सूचित किया और इलाज के दौरान अभिनव की मौत हो गई जबकि सचिन को रेफर कर दिया गया, सचिन का बरेली स्थित राममूर्ति में इलाज चल रहा है पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अभिनव इस बार 12वीं कक्षा में गया था। दूसरी ओर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।