Uttarakhand: भारतीय महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की मनीषा का बतौर मिडफिल्डर चयन

हॉकी इंडिया बोर्ड ने दो मई को भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है जिसमें उत्तराखंड की ओर से हरिद्वार की मनीषा चौहान को शामिल किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Manisha Chauhan Hockey: Manisha Has Been Selected For The Indian Women Hockey Team
Image: Manisha Has Been Selected For The Indian Women Hockey Team

हरिद्वार: जल्द ही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग खेलने बेल्जियम और इंग्लैंड जाएगी जिसमें उत्तराखंड की मनीषा चौहान भी खेलेंगी।

Manisha Has Been Selected For The Indian Women's Hockey Team

प्रदेश की बेटियां लगातार हर क्षेत्र में चयनित होकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम में हरिद्वार के श्यामपुर निवासी मनीषा चौहान का चयन हुआ है। जिसके बाद से परिजन और क्षेत्रवासी बहुत ही खुश हैं। जल्द ही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) खेलने बेल्जियम और इंग्लैंड जाएगी। जिसमें उत्तराखंड की मनीषा भी अपना प्रदर्शन दिखाएंगी।

पूर्व में कई सारे अवार्ड जीत चुकी हैं मनीषा

मनीषा चौहान का जन्म सन 1999 में हरिद्वार के श्यामपुर में हुआ था। इनके पिता ज्ञान सिंह हाल ही में बीएसएफ से सेवानिवृत होकर घर लौटे हैं। मनीषा ने श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर में शिक्षा के दौरान स्कूल की ओर से हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। जिसके बाद इन्होने सीबीएसई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और बेस्ट ऑफ प्लेयर खिताब जीता। वर्ष 2016 में इन्होने जूनियर वुमन नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया। इसके बाद ये वर्ष 2018 में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली के लिए चयनित हुई और फिर 2019 में केन्या व बांग्लादेश में खेलने गई। इन्होने वर्ष 2020 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और फर्स्ट खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया और 2021 में फर्स्ट हॉकी इंडिया सीनियर वूमन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में कप्तान और बेस्ट मिडफील्डर का आवार्ड जीता।

नौ वर्ष की आयु में ही शुरू कर दिया था हॉकी खेलना

मनीषा ने हाल ही में पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया और इसमें अच्छा प्रदर्शन के चलते मनीषा ने हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल टीम में जगह बनाई। मनीषा अपने हॉकी करियर का श्रेय कोच बलविन्द्र सिंह को देती हैं। कोच बलविन्द्र सिंह ने बताया कि मनीषा के अंदर पढाई के साथ-साथ खेलों में काफी अधिक रुचि रही और इन्होने नौ वर्ष आयु में ही कक्षा 5 से हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। मनीषा की मेहनत और लगन ने उसे भारतीय टीम में नेतृत्व करने का अवसर दिया है।