Uttarakhand: डिग्री कॉलेज का प्रवक्ता ले रहा मौज, 21 साल से चल रहा है गैरहाजिर

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के हाल कुछ ऐसे हैं कि एक डिग्री कॉलेज स्टार के प्रवक्ता पिछले 21 साल से अनुपस्थित चल रहे हैं लेकिन उनके ऊपर शिक्षक विभाग की तरफ से कोई कार्रवाही नहीं की गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Lecturer absent for 21 years: Lecturer Missing For 21 Years Without Information
Image: Lecturer Missing For 21 Years Without Information

रुद्रपुर: यहाँ एसबीएस डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता पिछले 21 वर्ष से बिना बताए अभी तक गैरहाजिर चल रहे हैं। कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Lecturer Missing For 21 Years Without Information

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पर एक डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता पिछले 21 वर्षों से गायब चल रहे हैं लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक उनपर कोई सख्त कार्रवाही नहीं की गई है। कॉलेज स्तर से उचित कार्रवाही न होने के बाद अब उच्चशिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है और प्रवक्ता के घर के पते पर नोटिस भेजा गया है। यदि 15 दिन के अंदर प्रवक्ता डिग्री कॉलेज में उपस्थित नहीं हुए तो विभाग बर्खास्तगी की कार्रवाई करेगा।

वर्ष 2003 से चल रहे हैं अनुपस्थित

डाॅ. एके राय निवासी नकइल गांव, देवरिया जनपद (उत्तरप्रदेश) एसबीएस डिग्री काॅलेज में समाजशास्त्र विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। वे 21 अप्रैल 2003 से बिना किसी सूचना के डिग्री काॅलेज से गायब हैं। डिग्री काॅलेज की तरफ से कई बार उन्हें नोटिस जारी किया परंतु उनका कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना उच्चशिक्षा निदेशालय को दी और अब उच्चशिक्षा निदेशालय ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, प्रवक्ता डाॅ. एके राय के नाम पर 15 दिन का नोटिस भेजा गया है और यदि अंतिम नोटिस के बाद भी प्रवक्ता काॅलेज में उपस्थित नहीं हुए तो बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।

रुद्रपुर एसबीएस डिग्री कॉलेज

एसबीएस डिग्री काॅलेज (रुद्रपुर) के प्राचार्य डाॅ. डीसी पंत ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। प्रवक्ता को नोटिस जारी किया गया है, अगर 15 दिन में काॅलेज में उपस्थित नहीं हुए तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।