Chardham Yatra 2024: महिलाएं बचाएंगी जान, SDRF टीम में पहली बार 12 लेडी रेस्क्यूर शामिल

चारधाम यात्रा मार्ग पर पहली बार 12 महिला रेस्क्यूअर की तैनाती की जा रही है। ये रेस्क्यूअर महिला श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Chardham Yatra 2024: 12 Women Rescuers Join SDRF Team For Chardham Yatra 2024
Image: 12 Women Rescuers Join SDRF Team For Chardham Yatra 2024

रुद्रप्रयाग: इस वर्ष की चार धाम यात्रा में पुरुष रेस्क्यूअर के साथ-साथ 12 महिला रेस्क्यूअर को भी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इन सभी का 3 माह का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है अब यात्रा शुरू होते ही वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

12 Women Rescuers Join SDRF Team For Chardham Yatra 2024

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, हर वर्ष चारधाम यात्रा को सफल एवं सुगम बनाना SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसलिए इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर पहली बार 12 महिला रेस्क्यूअर की तैनाती की जा रही है। ये रेस्क्यूअर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। एसडीआरएफ वाहिनी,जॉलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त पुलिस के 53 जवानों का 84 दिवसीय बेसिक फर्स्ट रेस्पॉन्डर कोर्स का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए पहली बार महिला रेस्क्यू टीम को भी विभिन्न पदों पर तैनात किया जा रहा है। इससे चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मदद मिलेगी।

31 स्थानों पर SDRF की पोस्टिंग होंगी

आगामी चार धाम यात्रा के दौरान 31 स्थानों पर एसडीआरएफ की पोस्टें स्थापित होंगी साथ ही नौ अतिरिक्त स्थानों पर भी एसडीआरएफ को तैनात किया जायेगा। समापन समारोह में, सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने प्रशिक्षण पूरा कर एसडीआरएफ में सम्मिलित होने वाले 53 पुलिस जवानों को बधाई दी। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के लिए सेल्फ मोटिवेटेड रहने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि 3 महीने के प्रशिक्षण के दौरान सभी पुलिस जवानों ने हर रेस्क्यू ड्रिल में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया है।