Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं। वहीं, कमल चंद्रा ने इसे निर्देशित किया है।
जनसंख्या वृद्धि पर बनी हिंदी फिल्म 'हमारे बारह' को फ्रांस में आयोजित होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल’ के लिए चयनित किया गया है और इसका कनेक्शन उत्तराखंड से भी जुड़ा हुआ है। क्यूंकि इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं। यह फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी। अजेंद्र अजय ने बताया कि वे कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत यात्रा के रूप में प्रदेश सरकार से अनुमति प्राप्त की थी, लेकिन उन्हें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, फिल्म की अन्य टीम फ्रांस जाएगी।
इस फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को केंद्रित कर बढ़ती आबादी की समस्या को उठाया गया है। इसमें धर्म के नाम पर मुस्लिम पुरुषों की मनमानी और मुस्लिम महिलाओं की विवशता को भी दर्शाया गया है। जब पहली बार फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था तब इस पर विवाद हुआ था और पहले इस फिल्म का नाम 'हम दो हमारे बारह' था लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई और फिर सेंसर बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म को नया नाम 'हमारे बारह' मिला।