उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने से राज्य में 246 नए MBBS चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में बॉन्ड चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 246 New MBBS doctors Appointed in Uttarakhand
टिहरी गढ़वाल: राज्य स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए MBBS डॉक्टर्स की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले अस्पतालों और पर्वतीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में की जाएगी।
246 new MBBS doctors appointed in Uttarakhand
राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में राज्य में बॉन्ड व्यवस्था के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों से हाल ही में 246 MBBS डॉक्टर्स पास आउट हुए हैं। इन चिकित्सकों की ड्यूटी राज्य के अलग-अलग जिलों के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी।
नौ पर्वतीय जिलों बॉन्डधारी चिकित्सकों की नियुक्ति
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने मार्च 2024 में राज्य के नौ पर्वतीय जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को पास आउट बॉन्डधारी चिकित्सकों की सूची सौंपी। मुख्य चिकित्साधिकारी अपने-अपने जिलों के अस्पतालों की रिक्तियों के आधार पर बॉडधारी चिकित्सकों को तैनात करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में नए बॉन्डधारी चिकित्सकों की तैनाती के लिये निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मिलते ही Directorate General of Health ने संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को नये चिकित्सकों की सूची सौंप दी है।
इन जिलों में हुई नए चिकित्सकों की नियुक्ति
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में बॉन्ड व्यवस्था के अंतर्गत कुमाऊं मंडल में 85 और गढ़वाल मंडल में 161 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।
टिहरी जिले में 53 चिकित्सक
पौड़ी जिले में 38 चिकित्सक
अल्मोड़ा जिले में 33 चिकित्सक
रूद्रप्रयाग जिले में 30 चिकित्सक
चमोली जिले में 30 चिकित्सक
पिथौरागढ़ जिले में 27 चिकित्सक
बागेश्वर जिले में 22 चिकित्सक
उत्तरकाशी जिले में 10 चिकित्सक
चम्पावत जिले में 03 चिकित्सक शामिल नियुक्त किए गए हैं।