आईपीएल 2024: बड़े मैच से पहले ऋषभ पंत पर 30 लाख का जुर्माना, BCCI ने किया बैन

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-2024 में बड़ा झटका लगा है। BCCI ने ऋषभ को आईपीएल के एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rishabh Pant IPL: Rishabh Pant Banned for important Match
Image: Rishabh Pant Banned for important Match

रुड़की: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सजा मिलने के कारण दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-2024 में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ ही ऋषभ पंत के प्रशंसक भी काफी निराश हैं।

Rishabh Pant Banned for important Match

रुड़की: ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण उन पर कार्यवाही की गई है। जिस कारण BCCI ने ऋषभ को आईपीएल के एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यही नहीं, Delhi Capitals के सभी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के दो बड़े मैच बाकी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स टीम प्लेऑफ की रेस में अब तक मजबूती से बनी हुई है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम अब अपने आखिरी 2 मैच खेलेगी। इन दो मैचों में जीतने पर ही टीम को प्लेऑफ में जगह मिल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स का इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बड़ा मैच है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जोरदार झटका लगा है। BCCI ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को कड़ी सजा सुनाई है। सजा के तौर पर ऋषभ पंत आईपीएल का एक मैच नहीं खेलेंगे, BCCI ने उनके एक मैच खेलने पर बैन लगा दिया है। सजा के चलते ऋषभ पंत अब बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा उनको 30 लाख रूपये का हर्जाना भी भरना पड़ेगा। पंत के साथ ही उनकी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी BCCI की ओर से फाइन भरने की सजा मिली है।