पौड़ी गढ़वाल के विनोद सिंह रावत रातों-रात करोड़पति बने हैं, जिन्होंने Dream11 पर 49 रूपये टीम की बनाकर एक रात में 3 करोड़ रूपये जीते हैं। इस जीत के बाद उनके परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है...
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Vinod Singh Rawat won rs3 crores on Dream 11
कोटद्वार: Dream11 पर हर दिन लाखों लोग अपनी टीम बनाकर प्रतिदिन अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक पौड़ी जिले के 14 गढ़वाल रायफल के जवान विनोद सिंह रावत ने भी ड्रीम11 पर अपनी किस्मत आजमाई और रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने ड्रीम11 पर 49 रुपये की टीम बनाकर 3 करोड़ रूपये जीते हैं।
Vinod Singh Rawat won rs3 crores on Dream 11
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के पदमपुर निवासी विनोद सिंह रावत ने 14 गढ़वाल रायफल में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बीते गुरुवार को ड्रीम11 पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए IPL मैच के लिए 49 रुपये की टीम बनाई। इस टीम ने उन्हें तीन करोड़ रुपये जिताए हैं।
वेंकटेश्वर अय्यर को चुना था कैप्टन
विनोद रावत ने गुरुवार को अपनी टीम के कप्तान के रूप में कोलकाता के वेंकटेश्वर अय्यर को चुना, जिन्होंने 60 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, विनोद ने वाइस कैप्टन के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को रखा, जिन्होंने हैदराबाद के तीन विकेट लिए। इस मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से बड़ी हार दी। उत्तराखंड के कई लोग dream11 पर अपनी टीम बनाकर करोड़पति बन चुके हैं। अब पौड़ी गढ़वाल के विनोद सिंह रावत भी रातों-रात करोड़पति बने हैं, जिन्होंने 49 रूपये की टीम बनाकर एक रात में 3 करोड़ रूपये जीते हैं। इस जीत के बाद उनके परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है, और पूरे क्षेत्र में उनकी चर्चा चल रही है।