Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने 23 नवंबर 2024 को कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक जमा कर इतिहास बनाया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आकाश मधवाल को 1 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
सऊदी अरब के जेद्दा में IPL 2025 मेगा ऑक्शन हो रहा है, जिसमें पहले दिन की नीलामी पूरी हो चुकी है। इस मेगा ऑक्शन में रुड़की के खिलाड़ी आकाश मधवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर भी देखने को मिला। आकाश मधवाल का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आकाश मधवाल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए काफी समय से नीलामी की बोली चलती रही। आखिरकार राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स टीम ने उन्हें 1 करोड़ 20 लाख देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने मेगा ऑक्शन में RTM पहले इस्तेमाल करने की वजह से आकाश मधवाल जैसे स्टार खिलाड़ी को खो दिया है। आकाश मधवाल ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। आकाश मधवाल अहम मौकों पर वह विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने 14 विकेट और आईपीएल 2024 में पांच विकेट हासिल किए थे। आकाश IPL में एक बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।