Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगा है कि बीती 13 मई को दोनों ने एक बुजुर्ग को अपने घर पर चाय पिलाने के बहाने बुलाया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। गुरुवार को मृतक के पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
राजधानी देहरादून के कालसी विकासखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बाद से लोगों को चाय में मिलने वाले निमंत्रण से सावधान रहने की ज़रूरत है। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि खजान सिंह पुत्र स्व. आषाडू ने तहरीर देकर वैभव गुप्ता (थानाध्यक्ष कालसी) को बताया कि बीती 13 मई को हरिया पुत्र थेचकू ग्राम रुपऊ ने उनके पिता आषाडू को चाय पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था। जिसके बाद उनके पिता वहां चाय पीने के लिए गए, फिर दोनों ने उनको चाय और शराब पिलाई।
इसके बाद दोनों पिता और पुत्र ने मिलकर आषाडू की बेरहमी से घर पर ही मौत के घाट उतार दिया। जिस दिन घटना हुई उस दिन खजान सिंह काम की तलाश में नगेथा हिमाचल गया हुआ था। कहा कि इसकी सूचना उन्हें उनकी पत्नी ने फोन पर दी थी। जिसके बाद पिता की मौत की खबर सुनकर वह वापस आ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के बाद दोनों पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के दिन से दोनों फरार है और दोनों की तलाश की जा रही है।