Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती है, आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
प्रदेश में आए दिन कोई न कोई शर्मशार करने वाली घटना आ ही जाती है। इससे पूरे प्रदेश की छवि खराब होती है। एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है रामनगर से जहाँ पर एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और शादी की बात करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया कि युवक शादी का झांसा देकर चार साल से उसे हवस का शिकार बना रहा था। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।