Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: अंकुश ने पहले भारतीय मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर के रूप में कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा और अपना जलवा बिखेरा। दुनिया के सबसे बड़े इस फैशन इवेंट में दुनियाभर की सुंदरियां और सितारों का जमावड़ा लगा है।
फ़्रांस के शहर कांस में Cannes Film Festival 2024 चल रहा है, जिसमें विश्वभर से सितारे पहुंचे हैं। यह कांस का 77वां एडिशन है और ये 14 मई से 25 मई तक चलने वाला है। यह दुनियाभर का सबसे बड़ा फैशन इवेंट है जिसमें पूरे वर्ल्ड से बड़े-बड़े सितारे पहुंचे हैं। इसके साथ यहाँ पर फिल्म की स्क्रीनिंग भी हो रही है। इसमें भारत से कई कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी पहुंचे है। इनमें से एक हैं उत्तराखंड के अंकुश बहुगुणा जिन्होंने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है, जो फ्रांस में हर साल आयोजित किया जाता है।