उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 नर्सिंग अफसर, इन पहाड़ी जिलों में देंगे सेवा

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 37 नर्सिंग ऑफिसरों की तैनाती की गई है। सभी को प्रदेश के अलग-अलग जिला अस्पतालों में तैनाती दी गई है। नर्सिंग ऑफिसरों की तैनाती से हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Health Department: Health Department Gets 37 Nursing Officers in Uttarakhand
Image: Health Department Gets 37 Nursing Officers in Uttarakhand

देहरादून: 34 नर्सिंग अधिकारियों को नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के निर्णय के बाद और तीन नर्सिंग अधिकारियों को एनओसी समेत दस्तावेजों की पुष्टि के बाद नियुक्ति दी गई। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Health Department Gets 37 Nursing Officers in Uttarakhand

प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को इन अधिकारियों की तैनाती के बाद मदद मिलेगी। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। 34 नर्सिंग अधिकारियों को नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के निर्णय के बाद और तीन नर्सिंग अधिकारियों को एनओसी समेत अभिलेखों की पुष्टि के बाद तैनाती दी गई। इसके बाद अस्पतालों में मरीजों की देखभाल में मदद मिलेगी।

इन जिलों में होगी तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने इनकी नियुक्तियां इन जनपदों में की है: इनमें चमोली में सात, रुद्रप्रयाग जिले में तीन पौड़ी जिले में आठ, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में पांच, जबकि नैनीताल जिले में एक, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में एक पिथौरागढ़ में सात और चंपावत में दो नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सभी नर्सिंग अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई है कि सभी नर्सिंग अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।