Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: इस वर्ष राज्य में स्थापित 88 आईटीआई के लिए 8881 सीटों पर प्रवेश परीक्षा 15 जून से आयोजित होने जा रही है। इसपर निदेशकों ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द ही अगले महीने से प्रवेश परीक्षा शुरू करने जा रहा है। हर साल जून के महीने में आटीआई की प्रवेश परीक्षा होती है। जिसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रदेश स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार कर अगस्त माह में दाखिला दिया जाता है। इस वर्ष 15 जून से राज्य के 88 आईटीआई के लिए 8881 सीटों पर प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसपर निदेशालय के अधिकारियों ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आईटीआई निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए राज्य के 13 जिलों में संचालित सभी आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानों में 8881 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि सबसे अधिक युवा इलेक्ट्रिकल, फिटर, प्लंबर, टर्नर, मशीनिस्ट ट्रेड में अधिक प्रवेश लेते हैं क्यूंकि इन ट्रैड से पढाई करने के बाद छात्रों को आसानी से कंपनियों में नौकरी मिल जाती है।