इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कोई भी अपने फोन का कैमरा ऑन करके किसी भी घटना का वीडियो बनाने लगता है। लोग जरा ये भी नहीं सोचते कि जो चीज रिकॉर्ड हो रही है वो समाज पर क्या असर डालेगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Police Registered Case Against Youtuber
चमोली: बीते दिन एक कथित यूट्यूबर ने जैन समुदाय को ठेस पहुंचाते हुए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। युवक ने सड़क किनारे बैठे हुए दो जैन संतों से उनके कपड़े न पहनने के लिए उनसे अभद्रता करने लगा। मामला एसटीएफ के संज्ञान में आते ही यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Uttarakhand Police Registered Case Against Youtuber Indecency with Jain Monks
आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक दो जैन संतों को परेशान करता दिखाई दे रहा है। साथ ही उनसे अभद्रता करता हुआ उनपर सवालों की बौछार कर रहा है। उनसे बार-बार पूछ रहा है कि तुम देवभूमि में इस तरह से बिना कपड़ों के क्यों घूम रहे है। जैन मुनियों ने युवक को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसने एक न सुनी और सवाल पूछता गया, फिर परेशान होकर संत वहां से चले गए। पूरी दुनिया में अपना जैन संप्रदाय का परचम लहराने वाले मुनियों को देवभूमि में आकर अपमानित होना पड़ा। जिसके बाद कथित यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
युवक के खिलाफ इन धाराओं पर केस दर्ज
दिगंबर संतों के साथ अभद्रता करने वाला युवक सूरज सिंह फर्स्वाण पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रतगांव, थराली (चमोली) हाल निवासी देहरादून के खिलाफ धारा 153A, 295A आईपीसी और 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने यह वीडियो ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के आसपास था। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो सूबे के मुख्यमंत्री समेत डीजीपी को पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी, मामला के जाँच एसटीएफ को सौंपी गई। सूबे के मुख्यमंत्री समेत डीजीपी अभाव कुमार को भी इसमें सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा इस प्रकरण पर सभी तथ्यों की भली-भांति जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
YouTube वीडियो बनाकर मांगी माफी
दिगंबर संतों के साथ अभद्रता करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया तो सूरज ने एक वीडियो के जरिए माफी मांगी है। वीडियो के जरिए उसने कहा है कि उसे जैन मुनियों के बारे ठीक से जानकारी नहीं थी। वह बस इनके बारे में जानना चाहता था। वीडियो में सूरज पूरे समुदाय से माफी मांग रहा है। उसने वीडियो में बताया है कि अगर वो जैन मुनि उसे दुबारा मिले तो वह उनसे भी माफी मांगेगा। यूट्यूब वीडियो के दौरान सूरज ने 14 बार मांफी शब्द का प्रयोग किया है।