Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: एक महिला ने थाने में जाकर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। हैवान पिता वर्षों से अपनी छोटी बेटी से दुष्कर्म करता आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हर समाज में एक पिता बेटी का सुरक्षा कवच माना जाता है जो अपने बच्चों पर आई हुई परेशानी से निपटने के लिए कई जतन करता है। लेकिन रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना का मामला सामने आया है, बीते सोमवार खटीमा के झनकईया थाना क्षेत्र में एक महिला नाबालिग बच्ची को साथ लेकर थाने में पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि नाबालिग का पिता पिछले दो तीन वर्षों से इसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करके आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी और 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी पति का पत्नी से विवाद के चलते वह कई वर्षों से दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। इनकी दो पुत्रियां हैं और इसमें से छोटी वाली नाबालिग पुत्री को पिता ने हवस का शिकार बनाया। मामले की जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक रूबी मौर्य को सौंपा गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।